main page

प्रियंका-निक की शादी में ये विदेशी स्टार्स लगाएंगे चार-चांद, ये है पूरी लिस्‍ट

Updated 30 November, 2018 10:03:59 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों का परिवार बीते दिन ही जोधपुर के लिए रवाना हो गया है।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ 2 और 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिन ही दोनों का परिवार जोधपुर के लिए रवाना हो गया है। वहीं प्रियंका-निक की शादी से सामने आ रही ताजा जानकारी की बात करें तो इनकी शादी में चार चांद लगाने विदेशी मेहमान जोधपुर पहुंचने लगे हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को अटेंड करने जो विदेशी स्टार सबसे पहले जोधपुर पहुंची है, वो यू-ट्यूबर लिलि सिंह है। लिली सिंह और प्रियंका चोपड़ा में बहुत अच्छा रिश्ता है। दोनों ने एक वीडियो में साथ काम भी किया था। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। लिलि सिंह के बाद देसी गर्ल के साथ 'क्वांटिको' सीरीज में काम कर चुकी हैं।  

Bollywood Tadka

वहीं यास्मीन अल मासरी जोधपुर पहुंची हैं, जो थोड़ी देर पहले ही एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। यासमीन के साथ-साथ जोनाथन टकर भी प्रियंका की शादी का हिस्सा बनेंगे। इन तीनों स्टार्स के अलावा ड्वेन जॉनसन, मेगन मार्कल जैसे स्टार्स भी इस शादी का हिस्सा बनेंगे। 

Bollywood Tadka

बता दें कि शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहले हिंदू रीति रिवाजों से फिर क्रिश्चयन रीति रिवाजों से होगी। ये दोनों ही शादियां जोधपुर के उम्मेद भवन में ही होने की खबरें हैं। 

Bollywood Tadka

: Neha

yasmine al massrijonathan tuckerlilly singhjodhpurpriyanka chopra nick jonasweddingb-townbollywoodnews in hindibollywood gossipsparty pictures

loading...