main page

पत्नी संग 'ये हैं मोहब्बतें' फेम अनुराग का लिपलाॅक, समंदर किनारे कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

Updated 11 February, 2020 12:30:05 PM

सीरियल ''ये हैं मोहब्बतें'' में परम का किरदार निभा चुके एक्टर अनुराग शर्मा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता संग शादी रचाई। कपल ने 31 जनवरी को दिल्ली में शादी रचाई थी। अनुराग की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।

मुंबई: सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में परम का किरदार निभा चुके एक्टर अनुराग शर्मा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता संग शादी रचाई। कपल ने 31 जनवरी को दिल्ली में शादी रचाई थी। अनुराग की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।

Bollywood Tadka

शादी के बाद कपल हनीमून ट्रिप पर गए हुए हैं। कपल हनीमून ट्रिप के लिए मलेशिया गया। इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो नंदिनी व्हाइट गाउन में दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अनुराग भी व्हाइट शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपल समुंद्र किनारे बैठे हैं और लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अनुराग ने कैप्शन में लिखा- 'आई लव यू बीवी।' कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

Bollywood Tadka

बता दें कि अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को 2012 में डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी। 4 साल की डेटिंग के बाद अनुराग ने नंदिनी को फरवरी 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अनुराग टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता', 'कुमकुम भाग्य', 'जोधा अकबर', 'ये है आशिकी', 'इतना करो ना मुझसे प्यार', 'कवच' और 'उड़ान' जैसे शोज में काम कर चुके हैं। वहीं नंदिनी भी टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। नंदिनी को आखिरी बार सीरियल 'ढाई किलो प्रेम' में देखा गया था।  

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

yeh hai hai mohabbateinanurag sharmawifelip lockpictures viralnandini guptaLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...