सीरियल ''ये हैं मोहब्बतें'' में परम का किरदार निभा चुके एक्टर अनुराग शर्मा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता संग शादी रचाई। कपल ने शुक्रवार (31 जनवरी) को दिल्ली में शादी रचाई।
01 Feb, 2020 10:41 AMमुंबई: सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में परम का किरदार निभा चुके एक्टर अनुराग शर्मा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता संग शादी रचाई। कपल ने शुक्रवार (31 जनवरी) को दिल्ली में शादी रचाई।
हाल ही में कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आईं हैं। इस दौरान नंदिनी रेड लंहगे में बला की खूबसूरत दिखीं।
वहीं अनुराग ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखे। फैंस कपल की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
इंगेजमैंट सेरेमनी में किया प्रपोज
शादी से पहले कपल की सगाई हुई। इस दौरान नंदिनी व्हाइट गाउन में प्रिंसेस दिखीं। सटबल मेकअप, क्राउन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।
वहीं अनुराग फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। मंगेतर को रिंग पहनाने से पहले अनुराग ने घुटनों पर बैठ कर उन्हें प्रपोज किया।
इस दौरान का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
रगड़-रगड़ कर एक-दूसरे को लगाई हल्दी
हल्दी सेरेमनी में कपल ने येलो आउटफिट में दिखा। इस मौके पर फैमिली के साथ कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे।
इस दौरान अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को रगड़-रगड़ हल्दी लगाते दिखे।
5 साल की डेटिंग के बाद लिया फैसला
बता दें कि अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को 2012 में डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी। 4 साल की डेटिंग के बाद अनुराग ने नंदिनी को फरवरी 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता', 'कुमकुम भाग्य', 'जोधा अकबर', 'ये है आशिकी', 'इतना करो ना मुझसे प्यार', 'कवच' और 'उड़ान' जैसे शोज में काम कर चुके हैं। वहीं नंदिनी भी टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। नंदिनी को आखिरी बार सीरियल 'ढाई किलो प्रेम' में देखा गया था।