main page

प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन:होने वाली दुल्हनिया संग 'ये है मोहब्बतें' फेम अभिषेक का लिपलाॅक,पिया के नाम की मेहंदी लगा खिल उठी सुहानी चौधरी

Updated 19 October, 2021 12:32:40 PM

टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ ''ये है मोहब्बतें'' फेम शरीन मिर्जा 23 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं अब इस सीरियल का एक और एक्टर जल्द सात फेरे लेने वाला है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अभिषेक मलिक हैं। अभिषेक मलिक ने इसी साल 26 जनवरी को गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी संग रोका किया था।वहीं अब कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी का जश्न शुरू हो गया है। हाल ही में कपल की रिंग और मेहंदी सेरमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ 'ये है मोहब्बतें' फेम शरीन मिर्जा 23 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं अब इस सीरियल का एक और एक्टर जल्द सात फेरे लेने वाला है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अभिषेक मलिक हैं। अभिषेक मलिक ने इसी साल 26 जनवरी को
गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी संग रोका किया था।

Bollywood Tadka

वहीं अब कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी का जश्न शुरू हो गया है। हाल ही में कपल की रिंग और मेहंदी सेरमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। 

Bollywood Tadka

रिंग सेरेमनी में अभिषेक मलिक ब्लैक फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं होने वाली दुल्हन सीक्विन और फेदर एम्बेलिशमेंट पिंक गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं।उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा और बालों को एक्सेसराइज़ किया है। इस लुक में वह बेहद क्यूट लग रही हैं। 

Bollywood Tadka

वहीं मेहंदी सेरेमनी में कपल का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। जहां सुहानी येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक ग्रीन कुर्ते में दिखे। कपल की मेहंदी सेरेमनी 17 अक्टूबर को थी। कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आप भी देखें सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें और वीडियोज....

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Yeh Hai MohabbateinAbhishek MalikSuhani Choudharyengagementmehendi ceremonypicturesLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...