main page

मां बनी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी,120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी के घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

Updated 16 April, 2022 09:57:50 AM

''ये रिश्ता क्या कहलाता'' फेम मोहिना कुमारी सिंह  के घर हाल ही खुशियों ने दस्तक दी है। मोहिना कुमारी का घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी है। एक्ट्रेस ने 15 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। यहां गौर करने की बात है कि अभी तक खुद मोहिना ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को नहीं दी

मुंबई: कुछ दिनों से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बहुत सारी पॉजिटिव खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई स्टार्स के लिए अप्रैल का महीना अपार खुशी लेकर आया है। कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने पहले बच्चे का स्वागत किया। यहां तक ​​कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर भी एक प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी।

Bollywood Tadka

वहीं अब टीवी की एक और एक्ट्रेस ने एक बड़ी खबर शेयर की है। जी, हां  ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी सिंह  के घर हाल ही खुशियों ने दस्तक दी है। मोहिना कुमारी का घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी है। एक्ट्रेस ने 15 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। 

Bollywood Tadka

यहां गौर करने की बात है कि मोहिना सिंह के मां बनने पर लगभग 120 साल के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई है। 

 

वैसे हम आपको बता दें कि अभी तक खुद मोहिना ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को नहीं दी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के जरिए मोहिना की मां बनने की खबर सामने आई।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने एक प्यारे के बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में हालांकि अभी और जानकारी सामने नहीं आ पाई है। देखना होगा कि अदाकारा के परिवार से ये न्यूज कब तक कंफर्म हो पाती है।

Bollywood Tadka

मोहिना ने 16 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के खुशखबरी शेयर की थी।  मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी।  उस समय इस शाही शादी की चर्चा पूरे देश में हुई थी। शादी के करीब ढाई साल बाद अब कपल पेरेंट्स बना। फिलहाल हमें एक्ट्रेस के बेटे  की तस्वीर का इंतजार है। हम मोहिना और सुयश रावत को बच्चे को ढेर सारी बधाई देते हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

yeh rishta kya kehlata haimohena kumariSuyesh Rawatblessedbaby boyBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...