main page

'ये रिश्ता....' फेम मोहिना सिंह जल्द करेंगी शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे

Updated 22 January, 2019 05:52:25 PM

बीते साल कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं बात की जाए इस साल की तो आज ही रोहित पुरोहित और शीना बजाज जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले है। हाल ही में खबरें आईं हैं कि स्टार प्लस के टीवी सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना सिंह भी जल्द ही शादी करने वाली हैं।

मुंबई: बीते साल कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं बात की जाए इस साल की तो आज ही रोहित पुरोहित और शीना बजाज जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले है। हाल ही में खबरें आईं हैं कि स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना सिंह भी जल्द ही शादी करने वाली हैं।

Bollywood Tadka

मोहिना ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह फरवरी के दूसरे हफ्ते में शादी कर सकती हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि इसके बाद वह टीवी से एक लंबा ब्रेक लेने वाली हैं। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में मध्य प्रदेश के गृहनगर रीवा में मोहिना की सगाई हुई थी।  

Bollywood Tadka

मोहिना ने टीवी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस से छोटे परदे पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दिल दोस्ती डांस में भी नजर आई थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली। 


 

: Konika

mohena singh hindi newsengagedfebruaryyeh rishta kya kehlata haiLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip News Hindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...