main page

यो यो हनी सिंह ने कुछ ऐसे दी माता-पिता को सालगिरह की शुभकामनाएं

Updated 08 April, 2019 03:44:19 PM

म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा करके उन्हें शुभकामनाएं दी, जिसमें यो यो के माता-पिता डांस करते हुए नजर आ रहे है...

नई दिल्ली। म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर साझा करके उन्हें शुभकामनाएं दी, जिसमें यो यो के माता-पिता डांस करते हुए नजर आ रहे है। 

माता- पिता के डांस की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए हनी सिंह ने लिखा,"Today is my mom dad’s shaadi day!! #yoyohoneysingh #parents #family"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Today is my mom dad’s shaadi day!! #yoyohoneysingh #parents #family

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on Apr 4, 2019 at 7:09am PDT

इस समारोह का जश्न मनाने के लिए गायक और उनका परिवार अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ दिल्ली में समारोह में शरीक होंगे।

यो यो हनी सिंह पार्टी  सॉन्ग के निर्विवाद राजा रहे हैं और 'हाई हील्स', 'चार बोतल वोडका', डोप शोप ',' ब्लू आइज़ ',' एंग्रेजी बीट' जैसे कई चार्टबस्टर्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है।

पिछले साल, यो यो हनी सिंह ने विभिन्न गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया जो की लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल हो गए थे। 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' के साथ, संगीतकार पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके है। इतना ही नही, संगीत के महारथी रंगतारी, दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ, उर्वशी जैसे पार्टी ट्रैक भी दर्शकों द्वारा पसंद किए गए थे जो पिछले साल चार्टबस्टर में सबसे ऊपर छाए हुए थे।

लंबे समय के इंतजार के बाद, यो यो हनी सिंह ने अपने संगीत वीडियो मखना के साथ एक वापसी की, जिसने के बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे है। 

: Chandan

यो यो हनी सिंहyo yo honey singhbollywood newsparents wedding anniversary

loading...