main page

'यू आर हॉट' प्रियंका के लुक पर लट्टू हुए पति निक जोनस,'देसी गर्ल' की सेल्फी देख आप भी हो जाएंगे फिदा

Updated 01 August, 2021 01:29:00 PM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में रूसो ब्रदर्स के ''सिटाडेल'' की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि शूटिंग से ब्रेक मिलते ही पीसी दोस्तों संग घूमने निकल जाती हैं। दोस्तों संग मस्ती करते की तस्वीरें प्रियंका अक्सर शेयर करती रहती हैं। वहीं वीकेंड पर तो पीसी एकदम चिल मूड में हैं। इस बात का सबूत उनकी हालिया सेल्फी है। तस्वीर में प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल के साथ प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।सेल्फी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में रूसो ब्रदर्स के 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि शूटिंग से ब्रेक मिलते ही पीसी दोस्तों संग घूमने निकल जाती हैं। दोस्तों संग मस्ती करते की तस्वीरें प्रियंका अक्सर शेयर करती रहती हैं। वहीं वीकेंड पर तो पीसी एकदम चिल मूड में हैं। इस बात का सबूत उनकी हालिया सेल्फी है। तस्वीर में प्रियंका व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

न्यूड मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल के साथ प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।सेल्फी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,- #Selfiemode #Citadel। प्रियंका ने जैसे ही फोटो शेयर की देखते ही देखते यह वायरल होने लगी।

Bollywood Tadka

अब प्रियंका चोपड़ा ने फोटो पोस्ट की है तो निक जोनस का कमेंट करना तो बनता है। पत्नी का ये अंदाज देख निक उन पर लट्टू हो गए। उन्होंने कमेंट कर लिखा-'यू आर हॉट' साथ ही दिल वाली इमोजी भी बनाई। निक का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस प्रियंका की तस्वीर के साथ निक के कमेंट को भी लाइक कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

 

बता दें कि प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनस फिलहाल अपनी पत्नी से दूर अमेरिका में अपने घर पर रह रहे हैं जबकि प्रियंका लंदन में रह रही हैं। प्रियंका ने पिछले महीने लंदन में ही अपना 39वां बर्थडे मनाया था। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की एक खूबसूरत सोलो तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने लिखा था-'हैप्पी बर्थडे माय लव।' आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें। आई लव यू।'

 

काम की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग खत्म की थी। इसके अलावा प्रियंका मेट्रिक्स 4, मिंडी केलिंग की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म और मां आनंद शीला की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

Nick JonascommentwifePriyanka ChopraNew PictureBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...