भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से सगाई कर ली हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। चहल ने अपनी सगाई की बात किसी को नई बताई थी। चहल ने 8 अगस्त को सगाई की फोटो शेयर कर सबको चौंका दिया था।
14 Aug, 2020 02:26 PMमुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से सगाई कर ली हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। चहल ने अपनी सगाई की बात किसी को नई बताई थी। चहल ने 8 अगस्त को सगाई की फोटो शेयर कर सबको चौंका दिया था।
चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा मुंबई की रहने वाली हैं। वह टिककॉक पर भी काफी एक्टिव थीं। हाल ही में धनश्री का एयरपोर्ट पर PPE किट में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में धनश्री कुर्ता-पजामा काला काला पंजाबी सांग पर डांस करती नजर आ रही हैं। लोगों द्वारा वीडियो खूब पंसद किया जा रहा हैं। अब जब धनश्री भारतीय क्रिकेटर की पत्नी बनने जा रहीं हैं तो सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी स्वभाविक तौर पर बढ़ेगी। इंस्टाग्राम पर करीब साढ़े सात लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 16 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ उनका एक वीडियो वीडियो वायरल हो रहा।
बता दें धनश्री ने मेडिकल की पढ़ाई की है। वह एक यूट्यूबर हैं अपने चैनल पर बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं।