main page

30 साल बाद फिल्मी दुनिया में लौटीं जीनत अमान, अर्जुन की 'पानीपत' में हुई धमाकेदार एंट्री

Updated 17 June, 2019 02:26:14 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ''पानीपत'' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वहीं, अब इस फिल्म के जरिए बीते समय की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वहीं, अब इस फिल्म के जरिए बीते समय की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। 

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, जीनत अमान इमेज, जीनत अमान फोटो, जीनत अमान पिक्चर  

जीनत इस फिल्म के ज़रिए आशुतोष गोवारिकर के साथ 30 साल बाद काम करने जा रही हैं। जीनत इस फिल्म में होशियारगंज की सकीना बेगम का कैमियो रोल करती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि वो अगले हफ्ते फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी। 

Bollywood Tadka, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, जीनत अमान इमेज, जीनत अमान फोटो, जीनत अमान पिक्चर  

बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई 'पानीपत' की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी। आशुतोष 30 साल पहले 1989 में आई अनंत बलानी की फिल्म 'गवाही' में जीनत अमान के साथ काम कर चुके हैं। 
 

: Neha

zeenat amanashutosh gowarikerpanipatarjun kapoorcome backBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment newsmalaika arora arjun kapoor

loading...