main page

अर्जुन कपूर की 'पानीपत' में कुछ ऐसा होगा जीनत अमान का Look

Updated 11 November, 2019 01:32:52 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान का लुक फिल्म पानीपत में रिलीज हो गया है। बता दें जीनत अमान काफी लंबे समय के बाद फिल्म पानीपत से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह सकीना बेगम के किरदार में दिखेंगी। ‘पानीपत''06 दिसंबर को रिलीज होगी...

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान का लुक फिल्म पानीपत में रिलीज हो गया है। बता दें जीनत अमान काफी लंबे समय के बाद फिल्म पानीपत से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में वह सकीना बेगम के किरदार में दिखेंगी। ‘पानीपत'06 दिसंबर को रिलीज होगी।
Bollywood Tadka
अर्जुन ने फिल्म के एक और सुपरस्टार से फैंस को मिलवाया है जिनका फिल्म में अहम रोल होगा। ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान हैं। अर्जुन ने उनकी तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म में उनका स्वागत किया। 

कहा जा रहा कि इस फिल्म में जीनत अमान का रोल काफी अहम हैं। फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर ,सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं तो वहीं कृति उनकी पत्नी पार्वती बाई के रोल में नजर आएंगी। जबकि संजय दत्त दुररनी साम्राज्य के संस्थापक और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के रोल में दिखेंगे।

 

 

: Pawan Insha

zeenat amanarjun kapoorarjun kapoor panipatbollywoodbollywood top newsbollywood tadkabollywood khabarbollywood breakingbollywood latest news

loading...