main page

हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब, देखिए उनकी तस्वीरें

Updated 18 November, 2017 09:48:30 PM

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर दिखाया है। चीन में...

मुंबईः मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर दिखाया है। चीन में मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इसमें 118 प्रतिभागी शामिल थे।  

इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं है। मिस इंडिया मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस प्रफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा, 'मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।'

Bollywood Tadka

जानकारी के लिए बता दें मानुषी छिल्लर से पहले साल 2000 में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड बनीं थी। मानुषी छिल्लर 67वीं मिस वर्ल्ड हैं। वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। इसके अलावा मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।

बता दें मानुषी हरियाणा से मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। 20 साल की मानुषी हरियाणा से हैं। उन्हें पिछली बार की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। मिस इंडिया और मिस व के अलावा मानुषी को मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड भी मिला है। 

अपनी इस यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इन 30 दिनों तक मैं दुनिया को बदलने के एक नजरिए के साथ आगे बढ़ी हूं। इसके अलावा विनाली भटनागर ने मिस एक्टिव क्राउन का जबकि वमिका निधी ने बॉडी ब्यूटीफुल का स्पेशल अवॉर्ड जीता है। 

 

 

 

 

:

Manushi Chillarmiss world 2017winnerlatest newsbollywoodhariyana girl

loading...