main page

टेलर स्विफ्ट से लेकर रिहाना तक के है करोड़ों फॉलोअर्स....

Updated 21 September, 2016 02:23:16 PM

स्पेन के फुटबाल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऑनलाइन दुनिया में सबसे फेमस पांच हस्तियों में इकलौते पुरुष हैं।

लॉस एंजिलिस: स्पेन के फुटबाल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऑनलाइन दुनिया में सबसे फेमस पांच हस्तियों में इकलौते पुरुष हैं। वह फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल फुटबाल टीम के कप्तान हैं। खबरों के मुताबिक फेसबुक, ट्विटर और इंस्टा इन सब सोशल साइटस पर रोनाल्डो के फैंस की गिनती लगभग 23.8 करोड़ है।

टेलर स्विफ्ट 

अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट 24.6 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर हैं।

कैटी पैरी

सिंगर कैटी पैरी रोनाल्डो के पीछे तीसरे स्थान पर हैं। उनके सोशल साइटस पर 21.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

सेलेना गोमेज

सिंगर सेलेना गोमेज 20.5 करोड़ फॉलोअर्स के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

रिहाना 

रिहाना के सोशल साइटस पर 19 करोड़ फॉलोअर्स आैर वह पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में 20 फेमस लोगों में 13 सिंगर हैं। जिसमें 60% महिलाएं हैं जबकि 65% हस्तियां अमेरिका की हैं। हालांकि स्पेन में इसके उल्ट है, वहां पर सबसे अधिक फॉलोअर्स फुटबाल खिलाड़ियों के हैं और सभी पुरुष हैं। रोनाल्डो सबसे पहले नंबर पर हैं। उनके बाद अंद्रेस इनिएस्ता, सर्जियो रामोस, गेरार्ड पिक और इकेर कैसिलास हैं।
 

:

Cristiano RonaldoTaylor SwiftKaty PerrySelena Gomezrihanna

loading...