main page

कभी ऐसी दिखती थी बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा, गाली-गलौच के कारण रहीं चर्चित

Updated 23 October, 2016 05:35:37 PM

टी.वी शो 'बिग बॉस 10' की ड्रामा क्वीन मानी जाने वाली इंडिया वाली कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा के झगड़े कही न कही डॉली बिंद्रा की याद दिलाते हैं।

मुंबई: टी.वी शो 'बिग बॉस 10' की ड्रामा क्वीन मानी जाने वाली इंडिया वाली कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा के झगड़े कही न कही डॉली बिंद्रा की याद दिलाते हैं। सीजन 4 में नजर आईं डॉली ने कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी के साथ जमकर लड़ाई की थी। कुछ सालों पहले डॉली की गालीगलौज से परेशान होकर उनके पड़ोसियों ने भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

अापको बता दें कि 20 जनवरी, 1970 को मुंबई में जन्मी डॉली बिंद्रा ने 18 साल की उम्र में डेब्यू किया था। खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), गदर: एक प्रेम कथा (2001), यादें (2001), जो बोले सो निहाल (2005), डॉली की डोली (2015) जैसे कई फिल्मों में वे नजर आ चुकी हैं। 

डॉली ने 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में पार्टिसिपेट किया था। लड़ने, झगड़ने और बहस करने की शौकीन डॉली दूसरे सदस्यों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। ‘बाप पर मत जाना’ ये उनकी पसंदीदा लाइन थी। दूसरे सदस्य समझ ही नहीं पाते थे कि कब किस बात पर उनका पारा चढ़ जाता था। श्वेता तिवारी के साथ उनका झगड़ा काफी चर्चित रहा था।


2014 में मलाड स्थित भूमि हाउसिंग सोसाइटी ने डॉली बिंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। आरोप था कि वे कई मौकों पर गालीगलौज कर पड़ोसियों को शर्मिंदा करती हैं। डॉली की इन हरकतों से सोसाइटी के लोगों इतने परेशान थे कि वे अपने बच्चों को गार्डन एरिया में खेलने नहीं भेजते थे। अागे देखिए उनकी कुछ तस्वीरें ...

:

bigg bossdolly bindraPriyanka Jagga

loading...