main page

Major Fights & lagaan task : असल में अब शुरू हुआ बिग बॉस सीजन 9

Updated 21 October, 2015 12:57:36 PM

'बिग बॉस' के नौवें दिन लग्जरी बजट के लिए सभी जोड़ियों को 'लगान' टास्क दिया गया।

मुंबई: 'बिग बॉस' के नौवें दिन लग्जरी बजट के लिए सभी जोड़ियों को 'लगान' टास्क दिया गया। इसमें अमन-किश्वर को छोड़कर बाकी सभी जोड़ियां बनीं मजदूर, चक्की से लगातार आटा निकालकर बेचते नज़र आए। इसके बदले में जमींदार बने अमन-किश्वर सिक्के देते नज़र आये। 'बिग बॉस' के घर में जोड़ीदार कीथ और मंदाना में जबरदस्त तकरार हुई जिसमें कीथ ने मंदाना पर मनमानी का आरोप लगाया।

इस दौरान दिए गए लगान टास्क में बिग बॉस अमन-किश्वर के सामने गुप्त रूप से बाकी जोड़ियों के खिलाफ काम करने की शर्त रखी। इस कार्य का संचालक अरविंद को बनाया गया। गर्मी की वजह से युविका लगान टास्क को कर न पाई और बेहोश हो गईं। टास्क शुरु होने के कुछ ही देर बाद मंदना, विकास और सुयश-अमन एक दूसरे से भिड़ते दिखे। माइक ना पहनने को लेकर विकास भल्ला भी दिगांगना से गुस्सा नज़र आए। रोशैल भी अपने ब्वॉयफ्रेंड कीथ को घर की कैप्टन बनने को लेकर बात करते नज़र आई। घर के इस नौंवे दिन के क्लेश ने ये जाहिर कर दिया कि बिग बॉस का सीजन 9 शुरू हो चूका है।   

 
:

bigg bosslagaan taskArvind VegdaMandana KarimiVikas BhallaKishwerSuyyash Rai

loading...