main page

अभी तक नही मिली शूटिंग से Leave, कैसे होगी इस TV एक्ट्रैस की शादी?

Updated 22 May, 2016 04:47:32 PM

टी.वी एक्ट्रैस इशिता भल्ला के रोल में सबका दिल जीतने वाली दिव्यंका त्रिपाठी ने 8 जुलाई को होने वाली अपनी शादी के लिए प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से सिर्फ 4 दिन की छुट्टी मांगी है।

मुंबई: टी.वी एक्ट्रैस इशिता भल्ला के रोल में सबका दिल जीतने वाली दिव्यंका त्रिपाठी ने 8 जुलाई को होने वाली अपनी शादी के लिए प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से सिर्फ 4 दिन की छुट्टी मांगी है। लेकिन अभी तक दिव्यंका की छुट्टी मंजूर नही हो पाई है। 

खबरों के अनुसार दिव्यांका की मां नीलम त्रिपाठी ने बताया कि मैरिज भोपाल से ही होनी है लेकिन, कहां ये फिलहाल नही बता पाऊंगी। इसके बाद एक रिसेप्शन चंडीगढ़ में, जबकि दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। शादी के हर फंक्शन के लिए मेहमानों की लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है। 

दिव्यांका की मां नीलम त्रिपाठी ने बताया कि, सिर्फ दिव्यांका ही नही इन दिनों विवेक भी काफी व्यस्त है। विवेक अपने नए शो 'कवच' की शूटिंग में व्यस्त है। शूटिंग में ही दोनों इतने थक जाते हैं कि शॉपिंग के लिए निकल पाना दोनों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। 

आप को बता दें कि नीलम ने हंस्ते हुए कहती हैं कि, खुद के लिए तो मैं सिर्फ साडियां ही खरीदने वाली हूं। अभी यह फाइनल नही हुआ कि दिव्यांका और प्रियंका क्या पहनने वाली हैं। 

:

divyanka tripathiVivek DahiyaYeh Hai MohabbateinBhopalneelam tripathi

loading...