सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी पहली बार किसी प्लेटफॉर्म पर बिकनी पहनी नजर आई हैं। उन्होंने पूल में बिकनी वाली अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है
13 Jun, 2017 11:40 AMमुंबई: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी पहली बार किसी प्लेटफॉर्म पर बिकनी पहनी नजर आई हैं। उन्होंने पूल में बिकनी वाली अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। साथ में उन्होंने बस एक शब्द 'Solace' लिखा है। इस शब्द का मतलब शांति है।
वैसे तस्वीर भी इसी ओर इशारा करती है कि वे कितने शांत वातावरण में हैं। आप देख सकते हैं कि उनकी इस तस्वीर में बुद्ध की मूर्ति भी दिखाई दे रही है। किसी को भी बेहद शांति की अनुभूति हो।
अथिया के इंस्टा पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अथिया की आने वाली फिल्म का नाम मुबारकां है।
बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी 24 साल की है और उनकी पहली फिल्म हीरो ने ठीक ठाक सफलता हासिल की थी।