बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। बादशाह को अस्पताल में तब भर्ती करवाया गया था
24 Jan, 2017 05:21 PMमुंबई: बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। बादशाह को अस्पताल में तब भर्ती करवाया गया था जब उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कहा जा रहा है कि उनके जबरदस्त व्यस्त शेड्यूल की वजह से और जरा भी आराम न करने की वजह से एेसी हुआ है।
बता दें कि वह कुछ दिन से ज्यादा ही व्यस्त थे। 18 जनवरी को उन्होंने पुणे के एक काॅलेज में शो किया था। फिर वह सूरत के में एक प्रोमो शूट करने के लिए निकल गए। 20 और 21 तारीख को उन्होंने दो टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'दिल है हिंदुस्तानी' के लिए शूटिंग की। इसके तुरंत बाद ही वे नोएडा के एक काॅलेज के फंक्शन के लिए निकल गए।
गौरतलब है कि एेसे ही कुछ हनी सिंह के साथ भी हुआ था। वह भी लगातार काम करते थे और इसी वजह से उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़े थे। एक गंभीर बीमारी की वजह से वे दो साल से इंडस्ट्री से बाहर हैं और अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं।