main page

अनुष्का शर्मा के बाद बॉलीवुड की यह हसीना इस एक्टर से करेंगी सगाई

Updated 03 January, 2018 10:42:12 AM

टीवी एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। वहीं इस साल 2018 के शुरू में भी बालीवुड के गलियारों में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। खबरों की मानें तो एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह श्रीलंका में एक- दूसरे के नाम की रिंग पहन सकते हैं और बहुत जल्द इनके एक होने की खुशखबरी भी मिल सकती है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। वहीं इस साल 2018 के शुरू में भी बालीवुड के गलियारों में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। खबरों की मानें तो एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह श्रीलंका में एक- दूसरे के नाम की रिंग पहन सकते हैं और बहुत जल्द इनके एक होने की खुशखबरी भी मिल सकती है।

Bollywood Tadka

हाल ही में दोनों नए साल का जश्न मनाने श्रीलंका पहुंचे, रणवीर और दीपिका अभी कुछ दिन और साथ में समय बिताना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक दीपिका अपना 32 वां जन्मदिन रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में ही मनाने का प्लान कर रहीं हैं। इसी खास मौके को और भी खास बनाने के लिए दोनों उसी दिन सगाई भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर ने इस अवसर को श्रीलंका में ही मनाने का फैसला किया है। वैसे दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियाँ मनाते हुए देखा गया। 

बता दें पिछले काफी समय से ऐसी ख़बरें आ रही थी, की दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहें है। इस खबर को और हवा तब मिली जब कुछ दिन पहले रणवीर दीपिका के माता-पिता से मिलें थे। हालाँकि अब इस अफवाह पर भी मुहर लगने के आसार नजर आ रहें हैं। 

:

Deepika Padukoneranveer singhengaged

loading...