main page

किससे करेंगी श्रद्धा कपूर शादी? पिता शक्ति कपूर ने खोला राज

Updated 27 April, 2018 08:53:57 PM

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि....

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करेंगी। शक्ति कपूर यहां अपनी आगामी फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' के पोस्टर और टीजर के रिलीज के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

 

A post shared by Voompla (@voompla) on


बता दें श्रद्धा कपूर कुछ दिन पहले पीले लहंगे के साथ नजर आई थीं और उन्होंने साल की सबसे बड़ी हल्दी सेरेमनी का ऐलान किया था। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि श्रद्धा कपूर जल्द ही शादी कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें आईं लेकिन श्रद्धा कपूर की ओर से कुछ भी पुख्ता नहीं हो सका। लेकिन अब श्रद्धा कपूर के पिता और मशहूर एक्टर शक्ति कपूर ने श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर खुलासा कर दिया है। शक्ति कपूर ने साफ कर दिया है कि कौन होगा दूल्हा और किस तरह होगी शादी। अरे, इसका मतलब यह नहीं कि श्रद्धा कपूर की शादी पक्की हो गई है।
Bollywood Tadka
इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर ने इस वीडियो में श्रद्धा कपूर की शादी से जुड़ी पूरी जानकारी दी है, वे कह रहे हैंः "हर पिता चाहता है कि उसकी औलाद अच्छे परिवार में जाए। अच्छे घर में जाए। आगे बढ़े। लेकिन आपको थोड़ा-सा अधिकार बच्चों को भी देना चाहिए। वो जमाना चला गया जब आप बोलते थे कि ये लड़का मैंने पसंद किया है, इससे तेरे को शादी करने पड़ेगी। अब ऐसा नहीं है। अब तो बच्चों से पूछना पड़ता है। लेकिन अभी वे काम में बहुत मशगूल है। मेरे हिसाब से जब वो बोलेगी...मुझे इससे शादी करनी है। तब होगी।" 
Bollywood Tadka
देखा जाए तो अभिनेता शक्ति कपूर की बात बिल्कुल सही है क्योकि वो जमाना कोई और था जब यहां शादी करने को कह देते थे वहां करनी पड़ती थी। लेकिन आज के समय में लड़के लड़की की पसंद जरूरी है, ताकि तालाक जैसी घटनाओ से बचा जा सके और एक सुखी जीवन व्यतीत किया जा सके। इसलिए लड़के लड़की को ये अधिकार दे देना चाहिए ताकि वह अपने जीवन साथी को अपनी पसंद के मुताबिक ढूंढ सके, जिसके साथ उन्होंने पूरा जीवन गुजारना होता है। 

:

shraddha kapoorfathershakti kapoormarriagebollywood

loading...