main page

रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 13 को बीच में छोड़ वापस आएंगे रोहित रॉय, वजह सुन लगेगा तगड़ा झटका!

Updated 26 May, 2023 11:44:37 AM

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 से रोहित रॉय के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोहित शेट्टी के इस शो के 13वें सीजन की शूटिंग केपटाउन में शुरू हो गई है। जिसके लिए 14 कंटेस्टेंट अपना बोरिया बिस्तर लेकर साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं। ऐसे में शो के एक कंटेस्टेंट से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। जिससे रोहित रॉय के फैंस को तगड़ा झटका लगने वाला है। 

खतरों के खिलाड़ी से रोहित रॉय की होगी घर वापसी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करने के दौरान रोहित रॉय को चोट लग गई है। जिसकी वजह से अब वह इस शो को बीच में ही छोड़कर वापस आ सकते हैं। फिल्हाल डॉक्टर ने रोहित को आराम करने के लिए कहा है, लेकिन शायद उनकी चोट ठीक होने में टाइन लगे और उन्हें साउथ अफ्रीका से वापस भेज दिया जाए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)

शो में जाने के लिए थे एक्साइटेड
इससे पहले खतरों के खिलाड़ी में जाने के लिए रोहित काफी एक्साइटेड थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि "मुझे पता है कि स्टंट करते हुए वो लोग कंटेस्टेंट का पूरी तरह से ध्यान रखते हैं लेकिन मुझे भी अपना ख्याल रखना होगा। मैं अपनी सेफ्टी को लेकर बिल्कुल श्योर हूं कि चाहे मुझे पहाड़ से छलांग लगानी हो या मेरी सांस रुकने वाली हो, मुझे निश्चित रूप से बचा ही लिया जाएगा।" 

Content Editor: Varsha Yadav

KKK 13Rohit RoyRohit Roy injuryKhatron Ke Khiladi 13खतरों के खिलाड़ीरोहित रॉयरोहित रॉय घायलरोहित रॉय चोटिलरोहित रॉय चोटखतरों के खिलाड़ी

loading...