main page

विक्की गुप्ता और सागर पाल...सलमान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी,  लाॅरेंस बिश्ननोई के गुर्गों को भुज से मुंबई लेकर आई पुलिस

Updated 16 April, 2024 12:23:38 PM

बॉलीवुड के 'दंबग' सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही शूटर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस की मदद से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई: बॉलीवुड के 'दंबग' सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही शूटर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस की मदद से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Bollywood Tadka

गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता की उम्र 24 साल और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल महज 21 साल का है। दोनों आरोपियों को गुजरात से मुंबई फ्लाइट से लाया गया है।

 

Bollywood Tadka

 

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Bollywood Tadka

 

 

इन तस्वीरों में एक आरोपी की झलक देखने को मिली है जिसे चेहरे पर काला कपड़ा ओढ़ा कर ले जाया जा रहा है। इस दौरान चारों तरफ कड़ी सुरक्षा भी की गई है। हर तरफ पुलिस के सिपाही नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें कि दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से इसकी प्लानिंग कर रहे थे।हरिग्राम इलाके में स्थित राधाकृष्ण अपार्टमेंट में आरोपियों ने किराए पर फ्लैट लिया था। साजिश को अंजाम देने के लिए हमलावरों ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की चार बार रेकी की थी।

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Salman KhanHomeArrestedMumbaiTight SecurityBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...