main page

'420 करने वाले 400 सीट लाएंगे...PM मोदी का नाम लिए बिना प्रकाश राज ने कसा तंज,स्वरा भास्कर ने भी BJP पर साधा निशाना

Updated 18 March, 2024 01:37:47 PM

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरण में मतदान होंगे। चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक चलेंगे और 4 जून को नतीजा घोषित होगा। सरकार किसकी बनेगी ये तो वक्त बताएगा लेकिन उसके पहले आरोप-प्रत्यारोप की राजनीती शुरू हो गई है। राजनेता ही नहीं कई बी-टाउन स्टार्स भी इस पर अपनी राय रख रहे हैं। इस लिस्ट


मुंबई: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरण में मतदान होंगे। चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक चलेंगे और 4 जून को नतीजा घोषित होगा। सरकार किसकी बनेगी ये तो वक्त बताएगा लेकिन उसके पहले आरोप-प्रत्यारोप की राजनीती शुरू हो गई है। राजनेता ही नहीं कई बी-टाउन स्टार्स भी इस पर अपनी राय रख रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम है साउथ और हिंदी फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने बिना नाम लिए देश के प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने 420 यानी धोखाधड़ी किया है। वो आने वाले आम चुनाव में 400 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। कर्नाटक के चिक्कमंगलूर प्रेस क्लब में बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा- 'जिन्होंने 420 किया है वही 400 सीटें लाने की बात करेंगे? चाहे कोई भी पार्टी हो, कांग्रेस हो या कोई और पार्टी, ये आपके अहंकार को दर्शाता है।'

Bollywood Tadka

 

प्रकाश राज ने NDA की 400 सीटों पर जीत पर कहा-''कोई संभावना नहीं है' कि 'लोकतंत्र' में कोई भी एक पार्टी 400 या फिर उससे ज्यादा सीटें जीत सकती है। आप एक सीट तभी जीत सकते हैं जब जनता आपको सीट दे रही हो। कोई भी राजनीतिक दल यह दावा नहीं कर सकता कि वो आगे बढ़कर सारी सीटें जीत रहे हैं क्योंकि इसे अहंकार कहा जाएगा।'

 

वहीं एक्ट्रेस से राजनेता बन चुकीं स्वरा भास्कर ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'न्याय यात्रा' की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा-'मेरे जहन में कोई ऐसा राजनेता नहीं जो कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक चला हो और जनता की मन की बात सुनने क्योंकि बहुत सारे राजनेता ऐसे हैं जो अपने मन की बात सुनाते रहते हैं हमें।'

स्वरा ने आगे एक बुरका में खड़ी महिला को दिखाकर कहा-'हिंदुस्तान,जो हमें याद है। था और रहेगा भी। जहां कोई भेदभाव नहीं। किसने क्या पहना और क्या नहीं। हमें जो विभाजित करने का प्रयत्न हो रहा है। सत्ता में जिस तरह की नफरत की राजनीति है। झूठ बोलकर, हमें बहलाकर, हमें फुसलाकर एक नफरत का नशा कर रही है। जो हमारे भगवानों का नाम ले-लेकर, जिस तरीके से नफरत हो रहा है। उस तरह से पाप हो रहा है। आप हमारे भगवान का नाम लेकर जिस तरह से कत्ल कर रहे हैं। तो इससे बड़ा कोई पाप नहीं है। एक हिंदू होने के नाते मैं समझती हूं। तो इसके खिलाफ लड़ाई लड़ना पड़ेगा और बहुत जरूरी भी है।'

Content Writer: Smita Sharma

Prakash RajNarendra ModiSwara BhaskerLok Sabha Election 2024Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...