main page

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादों में आई '72 हूरें', आतंकवाद पर करती है करारी चोट

Updated 05 June, 2023 12:49:49 PM

'द केरल स्टोरी' के बाद एक और फिल्म विवादों में आ गई है। ' 72 हूरें' फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज में किया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज के चार हफ्तों  बाद भी चर्चा में बनी हुई है। छोटे बजट में बनी यह फिल्म बीते दिनों दुनियाभर में सुर्खियों में रही। अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' में धर्मपरिवर्तन को दिखाया गया है। जिसमें आईएसआई और धार्मिक संगठन के लोग मासूम लड़कियों का ब्रेन वॉश करके उनका धर्म परिवर्तन करा देते हैं। फिल्म की कहानी पर पूरे भारत में विवाद देखने को मिला था। अभी यह विवाद थमा नहीं है कि अब एक और नई फिल्म की चर्चा जोरो शोरों से सोशल मीडिया पर हो रही है। बीते कल फिल्म '72 हूरें' का फर्स्ट लुक जारी  किया गया।
 

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादों में आई '72 हूरें'
'72 हूरें' के फर्स्ट लुक में दुनियाभर के कई खतरनाक आतंकवादियों की फोटोज नजर आ रही है। जिसमें ओसामा बिन लादेन से लकर मसूद अजहर जैसे आतंकी शामिल हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में आवाज आ रही है कि 'तुमने जेहाद को जो रास्ता चुना है, वो रास्ता तुम लोगों को सीधे जन्नत तक लेकर जाएगा। कुवांरी और छुई मुई सिर्फ तुम्हारी होगी, हमेशा के लिए ।' 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह की इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी आंतकवाद पर करारी चोट करती है। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हो गया है। अशोक पंडित ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'हमारी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा। क्या होगा जब आतंकवादी आकाओं को 72 हूरों से मिलने की जगह एक क्रूर मौत मिलेगी। पेश है हमारी आने वाली फिल्म 72 हूरें का फर्स्ट लुक।' बता दें कि यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज हो गई है। 

Content Editor: Varsha Yadav

72 Hoorain72 Hoorain first look release72 Hoorain controversy72 हूरें72 हूरें फर्स्ट लुक रिलीजफिल्म 72 हूरें विवादविवेक अग्निहोत्री

loading...