main page

शादी के 17 साल: ऐश्वर्या ने लुटाया अभिषेक पर प्यार, फैमिली तस्वीर में आराध्या ने लूट ली लाइमलाइट

Updated 21 April, 2024 06:54:30 AM

: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों के बारे में चाहे दुनिया में कितनी भी बातें क्यों ना हो लेकिन ये कपल हमेशा ही वह सभी को नजरअंदाज कर देते हैं। बीते कई महीनों से दोनों के बीच अनबन की कई खबरें आईं। इतना ही नहीं बच्चन बहू के घर छोड़ने की खबर ने भी खूब चर्चा बटोरी पर बिना कुछ कहे इस कपल को लोगों के मुंह पर भी ताला लगाना भी उन्हें बखूबी आता हैं। अब 20 अप्रैल को इनके शादी की सालगिरह थी। इस खास दिन पर कपल की एक झलक पाने के लिए आतुर थे। पूरी दिन बीत गया। मगर कोई पोस्ट नहीं किया

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों के बारे में चाहे दुनिया में कितनी भी बातें क्यों ना हो लेकिन ये कपल हमेशा ही वह सभी को नजरअंदाज कर देते हैं। बीते कई महीनों से दोनों के बीच अनबन की कई खबरें आईं। इतना ही नहीं बच्चन बहू के घर छोड़ने की खबर ने भी खूब चर्चा बटोरी पर बिना कुछ कहे इस कपल को लोगों के मुंह पर भी ताला लगाना भी उन्हें बखूबी आता हैं।

Bollywood Tadka

 

अब 20 अप्रैल को इनके शादी की सालगिरह थी। इस खास दिन पर कपल की एक झलक पाने के लिए आतुर थे। पूरी दिन बीत गया। मगर कोई पोस्ट नहीं किया गया मगर रात में ऐश्वर्या राय और अभिषेक दोनों ने एक-एक फोटो शेयर की जिसको देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 

 

17वीं सालगिरह के मौके पर ऐश ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली सेल्फी शेयर की और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप किया। ऐसा ही अभिषेक ने भी किया। शेयर की तस्वीर में ऐश अभिषेक और आराध्या के साथ सेल्फी लेती दिख रही है। इस तस्वीर में जहां अभिषेक ऐश के पीछे खड़े हैं। वहीं आराध्या मम्मी ऐश के कंधे पर सिर रख पोज दे रही हैं। आराध्या की क्यूट सी स्माइल ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस तस्वीर के साथ ऐश ने रेड हार्ट इमोजी बनाई है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। पूरे रीतिरिवाजों के साथ दोनों ने सात जन्मों की कसमें खाई थीं। इस बात को 17 साल हो चुके हैं। आज इनकी एक बेटी आराध्या भी है, जो मां-पापा दोनों के ही करीब है।


 

Content Writer: Smita Sharma

Aishwarya Rai BachchanAbhishek BachchanAaradhya BachchanHappy FamilyPictures17th Wedding Anniversary

loading...