ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 नवंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को उन्होंने अपनी लाडली आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ मनाया। जन्मदिन पर ऐश्वर्या अपनी बेटी और मां के साथ मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं।
02 Nov, 2023 10:08 AMमुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 नवंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को उन्होंने अपनी लाडली आराध्या बच्चन और मां वृंदा राय के साथ मनाया। जन्मदिन पर ऐश्वर्या अपनी बेटी और मां के साथ मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं।
ऐश ने जन्मदिन होस्ट करने के अलावा यहां एक ऐसा काम किया जिसे सुन हर कोई उनकी तारीफ करेगा। बच्चन खानदान की बहू ने पिता को श्रद्धांजलि दी और शहर में एक नया अस्पताल बनाने के लिए अपने फाउंडेशन के माध्यम से ₹1 करोड़ का दान दिया।
काम की बात करें तो 2022 में ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ और ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में उनके काम की तारीफ हुई लेकिन मौजूदा समय में उनके पास फिलहाल कोई भी प्रोजेक्ट नहीं है।