main page

Lok Sabha Election 2024: नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार का पहला वोट, बोले-मैं चाहता हूं कि मेरा भारत...

Updated 20 May, 2024 10:06:03 AM

लोकसभा इलेक्शन 2024 का पांचवा फेज चल रहा है जिसके चलते मुंबई में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चचित करने और अपने देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मुंबई में स्टार्स ने वोट डाले। भारत की नागरिकता लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पहली बार सोमवार (2

मुंबई: लोकसभा इलेक्शन 2024 का पांचवा फेज चल रहा है जिसके चलते मुंबई में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चचित करने और अपने देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मुंबई में स्टार्स ने वोट डाले। 

Bollywood Tadka


भारत की नागरिकता लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पहली बार सोमवार (20 मई, 2024) को वोट किया।

Bollywood Tadka

अक्षय कुमार ने मुंबई में वोट डालने के बाद कहा- ''मैं चाहता हूं कि भारत विकसित रहे और मजबूत रहे। इसको देखते हुए ही मेरा वोट है। मैंने वोटिंग सेंटर में लगभग 500-600 लोग खुद देखे हैं। ऐसे में अच्छा ही होगा।'' 


बता दें कि अक्षय कुमार को पिछले साल अगस्त में भारत की नागरिकता मिली थी। इससे पहले उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर नागरिकता सर्टिफिकेट शेयर करते हुए लिखा था- दिल और सिटीजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी।

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Akshay Kumarcastsfirst voteLok Sabha 2024 electionscitizenshipBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...