main page

छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में छाए अक्षय कुमार, शेयर किया 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' का फर्स्ट लुक

Updated 06 December, 2022 03:10:27 PM

फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार अपने हर लुक में लोगों का दिल जीतते हैं। पर्दे पर सम्राट पृथ्वीराज बनने के बाद अब अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल प्ले करेंगे। एक्टर जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है और एक्टर ने इससे अपना फर्स्ट लुक को शेयर किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार अपने हर लुक में लोगों का दिल जीतते हैं। पर्दे पर सम्राट पृथ्वीराज बनने के बाद अब अक्षय छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल प्ले करेंगे। एक्टर जल्द ही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है और एक्टर ने इससे अपना फर्स्ट लुक को शेयर किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात'  से अपना फर्स्ट लुक रिवील करते हुए अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा- जय भवानी, जय शिवाजी. फैंस को एक्टर का छत्रपति शिवाजी महाराज का लुक बेहद पसंद आ रहा है और वह पोस्ट में कमेंट कर अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 


बता दें, अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को महेश मांजरेकर निर्देशित कर रहे हैं, जबकि इस फिल्म को वसीम कुरैशी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा जय दूधाने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकन, विराट मडके, हार्दिक दोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तारणे जैसे स्टार्स भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Content Writer: suman prajapati

Akshay KumarshareChhatrapati Shivaji MaharajlookVedat Marathe Veer Daudle SaatBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...