main page

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की लेटेस्ट फोटोज, फैंस ने कहा ‘prettiest Mum’

Updated 31 December, 2022 01:07:39 PM

इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट ने अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया है।

मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज पोस्ट कीं हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलिया हाल ही में अपने पति, रणबीर कपूर के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई की ग्रैंड पार्टी में शामिल हुईं थी, उन्होंने इवेंट से अपने लुक की क्लोजअप फोटोज शेयर की।

पार्टी के लिए आलिया ने शरारा के साथ मिंट ग्रीन ब्लेजर कुर्ता पहना था। एक्ट्रेस ने इसे अपने सिग्नेचर ग्लोइंग मेकअप के साथ पेयर किया साथ ही आलिया ने अपने बालों को खुला छोड़ा।

फोटोज को शेयर करते हुए, आलिया ने कैप्शन में केवल एक स्नोफ्लेक इमोजी जोड़ा। ये सभी फोटोज आलिया और रणबीर के घर पर क्लिक की गई लग रही थीं। बीते गुरुवार रात आलिया रणबीर कपूर के साथ नज़र आई थी। नवंबर में अपनी बच्ची राहा के जन्म के बाद यह उनकी पहली पार्टी थी। इस पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर और जाह्नवी कपूर भी मौजूद थे।

आलिया जल्द ही करण जौहर की अपकमिंग फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा उनके पास “हार्ट ऑफ स्टोन” भी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Alia Bhattlatest photosInstagramfansprettiest Mum

loading...