बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिस लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 81 साल के अमिताभ की ये तस्वीर आपका भी दिल जीत लेगी।
06 Jan, 2024 01:01 PMमुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिस लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 81 साल के अमिताभ की ये तस्वीर आपका भी दिल जीत लेगी। तो आइए डालते हैं एक नजर..
दरअसल, बीते शुक्रवार अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर के पानी में से अपनी एक धुंधली सी फोटो शेयर की, जिसमें वह बनियान के ऊपर स्विमिंग जैकेट और काला चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हल्की सी स्माइल है। यह फोटो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा-'एबी (अमिताभ बच्चन): एक्सक्यूज़ मी सर..?
गाइड: हां?
एबी : अमेरिका कितनी दूर..?
गाइड: चुप रहो और तैरते रहो!!'
एक्टर का ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर आते ही फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई और वे इस खूब लाइक कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'इस उम्र में भी इतने फिट इस आदमी को सलाम', दूसरे ने लिखा, 'सर आप अद्भुत हैं।' अन्य ने कहा, 'जस्ट लुकिंग लाइक अ वाउ।'
वहीं, काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन का रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हाल ही में खत्म हुआ है। फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे।