main page

बर्थडे पर आम्रपाली दुबे को निरहुआ से मिला iphone, कीमती गिफ्ट पाकर खुशी से झूमीं एक्ट्रेस

Updated 13 January, 2022 01:56:34 PM

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में यानी 11 जनवरी को एक्ट्रेस ने अपना 35वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने परिवार वालों के साथ मिलकर केक काटा। वहीं उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ शामिल हुए, जहां उन्होंने एक्ट्रेस को कीमती तोहफा दिया। इस तोहफे की झलक आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। आम्रापाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन के दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में तो परिवार वालों और

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में यानी 11 जनवरी को एक्ट्रेस ने अपना 35वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने परिवार वालों के साथ मिलकर केक काटा। वहीं उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ शामिल हुए, जहां उन्होंने एक्ट्रेस को कीमती तोहफा दिया। इस तोहफे की झलक आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।  

Bollywood Tadka


आम्रापाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन के दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में तो परिवार वालों और दिनेश लाल यादव निरहुआ की मौजूदगी में केक काटती नजर आ रही हैं। वही दूसरे वीडियो में बर्थडे पर मिले गिफ्ट्स फैंस को दिखाती नजर आ रही हैं। इसी में एक्ट्रेस ने निरहुआ द्वारा तोहफे में मिला iphone 13 pro max भी दिखाया। इसे पाकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं। 


आम्रपाली दुबे को मिले इस कीमती तोहफे iphone 13 pro max की कीमत की बात करें तो इंटरनेट पर दी हुई जानकारी के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत 1,29,900 रुपए बताई जा रही है।


बता दें, आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने  निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। भोजपुरी के अलावा वह कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। वह सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलकों की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।  

Content Writer: suman prajapati

Amrapali DubeyreceivediPhonegiftNirhuabirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment a

loading...