main page

नखरों से तंग आकर निर्माताओं ने अनुष्का सेन को शो 'अपना टाइम भी आएगा' से निकाला, एक्ट्रेस ने रखा अपना पक्ष कहा 'मैंने खुद छोड़ा'

Updated 09 November, 2020 04:44:01 PM

एक्ट्रेस अनुष्का सेन इन दिनों शो ''अपना टाइम भी आएगा'' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। शो को शुरू हुए एक महीना भी नही हो पाया था कि निर्माताओं ने अनुष्का को शो से बाहर कर दिया है। निर्माताओं का कहना है कि अनुष्का शूटिंग के दौरान नखरे कर रही थी। जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का सेन इन दिनों शो 'अपना टाइम भी आएगा' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। शो को शुरू हुए एक महीना भी नही हो पाया था कि निर्माताओं ने अनुष्का को शो से बाहर कर दिया है। निर्माताओं का कहना है कि अनुष्का शूटिंग के दौरान नखरे कर रही थी। जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। 

Bollywood Tadka
शो के निर्माता वेद राज ने अपने बयान में कहा- शो के 18 एपिसोड होने के बाद ही लीड एक्ट्रेस को निकालना कोई आसान फैसला नही है। अनुष्का काम करने में शुरू से ही नखरे दिखा रही थीं। काफी कोशिश की गई कि चीजें बदल जाएं और बेहतर हो जाएं लेकिन दुर्भाग्य से स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ती चली गईं। जरूरी सीन्स की शूटिंग करने में अनुष्का कुछ न कुछ बहाने लगाती थी।

Bollywood Tadka
वेद राज ने आगे कहा- अनुष्का का रवैया बहुत खराब हो गया था। वह पेशेवर कलाकार की बर्ताव नहीं कर रही थी। जहां तक सह हुआ हमने सह लिया। किसी एक कलाकार की वजह से पूरा धारावाहिक बर्बाद हो, यह सही नहीं है। फिर नई एक्ट्रेस को लाने का फैसला किया गया। शो 'अपना टाइम भी आएगा' में अनुष्का की जगह मेघा रे को दे दी गई है। मेघा ने बीते रविवार से अपना काम शुरू कर दिया है। निर्माता के इस बयान पर अनुष्का ने भी अपना पक्ष पेश किया है।

Bollywood Tadka
अनुष्का ने कहा- उन्हें शो से निकाला नही गया बल्कि उन्होंने खुद छोड़ा है। मैं कुछ दिनों से शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं। 28 अक्टूबर को शूटिंग करने के दौरान ही वह काफी बीमार हो गईं। डॉक्टर ने उन्हें 10 दिन घर पर आराम करने की सलाह दी लेकिन उन्हें दो दिन बाद ही शूटिंग शुरू करनी पड़ी। उन्हें तेज खांसी और जुकाम था और कमजोरी भी थी। सेट पर कई लोग उनकी तबीयत को लेकर चिंतित थे। तबीयत खराब होने की वजह से लगातार काम करना पड़ रहा था इसलिए उन्होंने निर्माताओं से कह दिया कि वह यह शो छोड़ देंगी। काम के लिए वह अपनी तबीयत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकतीं। वह नौ साल से काम कर रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

anushka senremoveshowapna time bhi aayegaLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...