main page

Airport Diaries: बेटी को बाहों में लिए दिखीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ने यूं निभाई 'Daddy Duty'

Updated 22 March, 2021 08:10:06 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहलीजनवरी में पेरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी लाडली का नाम वमिका रखा है। वामिका को जन्म लिए हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया हैं। वामिका की एक झलक देखने को लिए लोग काफी बेताब है। इसी बीच अनुष्का और विराट को पहली बार वामिका के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया गया।

मुंबई बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहलीजनवरी में पेरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी लाडली का नाम वमिका रखा है। वामिका को जन्म लिए हुए दो महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस कपल ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया हैं। वामिका की एक झलक देखने को लिए लोग काफी बेताब है। इसी बीच अनुष्का और विराट को पहली बार वामिका के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया गया।

Bollywood Tadka

दरअसल, अनुष्का बेटी के साथ अहमदाबाद पहुंची थी। जहां विराट भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे थे, जिसे 20 मार्च भारत ने 3-2 से जीत लिया है। ऐसे में अब भारतीय टीम आगे के मैचों के लिए पुणे रवाना हो रही है। वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट परर विराट अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वमिक के साथ नजर आए।  इन तस्वीरों को देख विरुष्का फैंस काफी खुश हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वामिका मम्मी अनुष्का की गोद में सकून से सो रही हैं। जहां तस्वीरों में अनुष्का बेटी का दुलार करती दिख रही हैं। वहीं विराट Daddy Duty निभाते दिखे। तस्वीर में  आप साफ देख सकते हैं विराट ने अपनी बेटी वमिका का बेबी स्ट्रॉलर अपने हाथों में पकड़ा हुआ है। ये पहली तस्वीर आई है जिसमें तीनों साथ में पब्लिक प्लेस में नजर आ रहे हैं।

 

लुक की बात करें तो अनुष्का जींस और फुल स्लीव की पीले रंग की टी शर्ट पहने हुए हैं। जबकि विराट टी-शर्ट और ट्राउजर में हैं। एयरपोर्ट पर ये दोनों सितारे मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। इन तीनों की अहमदाबाद एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि  11 जनवरी को विराट और अनुष्का के घर में नन्ही परी आई थी। इस खास मौके के लिए विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से आराम लिया था। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय वाइफ के साथ रहना चाहते थे। वहीं अनुष्का भी फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार जीरो में नजर आईं थी जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। 

Content Writer: Smita Sharma

anushka sharmaviat kohlifirst timespottedairportdaughtervamikaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...