main page

मुंबई छोड़ बच्चों संग हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट होंगे अनुष्का-विराट! अकाय के जन्म के बाद से ही इंडिया से हैं दूर

Updated 19 March, 2024 04:57:20 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली टिनलेस टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ अपना हैप्पी टाइम एंजाॅय कर रहा है। जहां पहले इस कपल को प्यारी सी बेटी वामिका थी। वहीं 15 फरवरी को कपल के घर नन्हें बेटे की किलकारी गूंजी जिसका नाम अकाय रखा। कपल ने लंदन में अकाय का स्वागत किया था। ऐसे में  अब सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई है कि दोनों अपने बच्चों के साथ यूके शिफ्ट होने जा रहे हैं, जिससे कुछ लोग खफा भी दिख रहे हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली टिनलेस टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ अपना हैप्पी टाइम एंजाॅय कर रहा है। जहां पहले इस कपल को प्यारी सी बेटी वामिका थी।

Bollywood Tadka

वहीं 15 फरवरी को कपल के घर नन्हें बेटे की किलकारी गूंजी जिसका नाम अकाय रखा। कपल ने लंदन में अकाय का स्वागत किया था। ऐसे में  अब सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई है कि दोनों अपने बच्चों के साथ यूके शिफ्ट होने जा रहे हैं, जिससे कुछ लोग खफा भी दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, हाल ही में कोहली इंडिया लौटे लेकिन अनुष्का उनके साथ नहीं थी। अनुष्का बच्चों के साथ यूके में ही रुक गईं। इतना ही नहीं अनुष्का को लंदन में रहते हुए करीब 5 महीने बीत गए हैं। अनुष्का दिसंबर 2023 में इंडिया में थीं। वहीं  फरवरी 2024 में वह यूके में थीं जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अब इन बातों से लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि अनुष्का अपनी फैमिली के साथ यूके में पर्मानेंट शिफ्ट हो सकती हैं। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लंदन में प्रॉपर्टी है। लेकिन ऐसा नहीं है कि लंदन में जन्मे अकाय के को वहां की नागरिकता सिर्फ वहां जन्म लेने से मिल जाए। वहां के नियमों के मुताबिक वहां की नागरिकता पाने के लिए पैरेंट्स में से किसी एक का यूके का नागरिक होना जरूरी है या फिर पैरेंट्स वहां लंबे समय से रह रहे होते तो भी उनके बच्चे को यूके की नागरिकता मिल सकती है।


 

Content Writer: Smita Sharma

Anushka SharmaVirat KohliUKVamika KohliAkaay KohliBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...