main page

मदर्स डे पर दिवंगत मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बोले- 'जिनके जीवन में मांएं हैं, वे सभी उन्हें जरूर विश करें'

Updated 12 May, 2024 05:58:43 PM

एक्टर अर्जुन कपूर आज अपनी मां को याद कर काफी भावुक हो रहे हैं। आज मदर्स डे के मौके पर जब सभी अपनी मां को विश कर रहे हैं, तो ऐसे में अर्जुन को अपनी मां की कमी काफी खल रही है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को अपनी मांओं को मदर्स डे विश करने की गुजारिश की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर आज अपनी मां को याद कर काफी भावुक हो रहे हैं। आज मदर्स डे के मौके पर जब सभी अपनी मां को विश कर रहे हैं, तो ऐसे में अर्जुन को अपनी मां की कमी काफी खल रही है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को अपनी मांओं को मदर्स डे विश करने की गुजारिश की है।

Bollywood Tadka


दरअसल, 12 साल पहले अर्जुन कपूर की मां मोनी शौरी कपूर इस दुनिया को छोड़कर चली गई थी, जिसकी याद में एक्टर अक्सर भावुक पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वहीं, आज मदर्स डे पर अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह कह रहे हैं ''हाय दोस्तों। आज मदर्स डे है। मुझे नहीं पता कि मैं ये वीडियो क्यों पोस्ट कर रहा हूं, लेकिन मैं ये कहना चाहूंगा कि जिनकी मां उनके साथ हैं, जिनके जीवन में मांएं हैं, भले ही वे आसपास नहीं हैं, लेकिन वह उनके पास है। सब अपनी मां को विश करें और ये करते रहना चाहिए क्योंकि, कभी-कभी हम भूल जाते हैं। याद तब आती है जब वो चले जाते हैं। मैं घर पर अकेले हूं, मेरी बहन वेकेशन पर गई हुई है। तो मुझे लगा की मैं आप लोगों से बात करूं''।

 

 

Bollywood Tadka


एक्टर ने आगे कहा, ''इसे हल्के में न लें, हमारे पेरेंट्स हमारा बहुत ख्याल रखते हैं। हमें जितना हो सके उन्हें अपना प्यार, सम्मान और उनकी देखभाल करनी चाहिए। सभी को हैप्पी मदर्स डे की शुभकामनाएं। मां को प्यार दो। मां ने आपके लिए बहुत कष्ट उठाए है''।

बता दें, अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी 25 मार्च 2012 में इस दुनिया को छोड़कर चली गई थी। उनका कैंसर के चलते निधन हो गया था। 
  

  

Content Writer: suman prajapati

Arjun Kapooremotionallate motherMothers DayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...