main page

पिंक साड़ी में आरती सिंह ने लिए सात फेरे, मंगलसूत्र पहनते ही मंडप में दुल्हनिया की आंखों से छलके आंसू

Updated 26 April, 2024 12:01:04 PM

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह आखिरकार दुल्हनिया बन गईं हैं। आरती सिंह ने सालों से संजोए अपने सपने को पूरा कर लिया। एक्ट्रेस ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

मुंबई: गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह आखिरकार दुल्हनिया बन गईं हैं। आरती सिंह ने सालों से संजोए अपने सपने को पूरा कर लिया। एक्ट्रेस ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अब आरती और दीपक की मंडप से कुछ तस्वीरें सामने आईं। इस दौरान आरती का दूसरा लुक देखने को मिला। दरअसल, आरती ने वरमाला के लिए लाल जोड़े को चुना था। वहीं सात फेरों के लिए आरती ने साड़ी लुक अपनाया। जी हां,इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें इस समय चर्चा में हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो आरती पिंक साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। चोकर नेकलेस,झुमके और बड़ी सी मांग पट्टी आरती के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

इसके अलावा हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, लाल चूड़ा, सोने के कंगन से आरती ने अपने दुल्हन वाले लुक को पूरा किया। वहीं दीपक व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

 

मंडप में इमोशनल हुईं दुल्हनिया

आरती की शादी का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह मंडप में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेहद इमोशनल हो जाती हैं। दरअसल, जैसे ही दीपक आरती को मंगलसूत्र पहनाते हैं तो वह इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आसूं छलक जाते हैं।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DinBhar News4U (@dinbharnews4u)

भांजी की शादी में पहुंचे मामा गोविंदा

आरती सिंह की शादी में जिसका हर किसी को इंतजार था वो थे एक्ट्रेस के मामा यानी गोविंदा।आखिरकार गोविंदा ने अपने मामा होने का फर्ज अदा किया और आरती सिंह की शादी में खूब खुशी के साथ एक्टर ने एंट्री ली। ब्लैक सूट में गोविंदा हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं। गोविंदा का वीडियो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। 


याद दिला दें, लंबे वक्त से कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से गोविंदा और सुनीता का विवाद चल रहा था। इनके परिवार की आपसी कलह लोगों के भी सामने आ गई थी। कई बार गोविंदा और सुनीता ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। तमाम विवादों के बाद भी हाल में ही कश्मीरा शाह ने कहा था कि अगर गोविंदा सभी बातें भूलकर आरती सिंह की शादी में आते हैं तो वो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेंगी। अब गोविंदा हर विवाद को दर किनार करते हुए शादी में पहुंच गए हैं। 



 

Content Writer: Smita Sharma

Arti SinghBeautifulSaree EmotionalPheraDipak ChauhanBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...