main page

रामायण के 'राम सीता' अरुण गोविल-दीपिका ने फैंस को दी रामनवमी की बधाई, टीवी के 'लक्ष्मण' बोले-प्रभु राम की कृपा सब पर बनी रहे

Updated 30 March, 2023 01:02:33 PM

देशभर में 30 मार्च को रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन करते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को रामनवमी की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में श्री राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी अपने फैंस को रामनवमी की बधाई दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. देशभर में 30 मार्च को रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन करते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को रामनवमी की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में श्री राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी अपने फैंस को रामनवमी की बधाई दी है।

 

टीवी के राम अरुण गोविल ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में लिखा, 'आप सबको राम नवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री राम हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

वहीं, टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने रामनवमी सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आप सभी को राम नवमी। की शुभ कामना 🙏 प्रभु आप पर कृपा रखे।

 

लक्ष्मण के किरदार से मशहूर हुए सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रभु राम की कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे।
 

 

Content Writer: suman prajapati

Arun GovilDeepika ChikhaliaSunil LahriwishesfansRam NavamiBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...