main page

19 की अशनूर कौर ने खरीदा सपनों का आशियाना, 'फ्यूचर होम' की बालकनी में खड़े होकर दिए पोज

Updated 04 October, 2023 02:37:04 PM

एक्ट्रेस अशनूर कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अशनूर कौर ने 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था।उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के  कारण लाखों लोगों के दिलों में अपना नाम बनाया है। 19 साल की अशनूर इस करियर के उस प्वाइंड पर जहां पहुंचने का सपना हर बच्चा देखता है। अपने 18वें बर्थडे पर लग्जरी गाड़ी खरीदने वाली अशनूर ने अब मुंबई में अपना सपनों का आशीयाना खरीद लिया है।

मुंबई: एक्ट्रेस अशनूर कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अशनूर कौर ने 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था।उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग के  कारण लाखों लोगों के दिलों में अपना नाम बनाया है। 19 साल की अशनूर इस करियर के उस प्वाइंड पर जहां पहुंचने का सपना हर बच्चा देखता है। अपने 18वें बर्थडे पर लग्जरी गाड़ी खरीदने वाली अशनूर ने अब मुंबई में अपना सपनों का आशीयाना खरीद लिया है।

Bollywood Tadka

जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है! अशनूर ने अपना सपनों का आशियाना खरीदा है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है जो अभी तैयार हो रहा है।एक तस्वीर में एक्ट्रेस को अपने अंडरकंस्ट्रक्शन घर की बालकनी में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka

एक अन्य तस्वीर में अशनूर को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। अशनूर के चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को बयां कर रही है।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस ने अपने अंडरकंस्ट्रक्शन घर की झलक भी दिखाई, जहां वर्कर अपने काम में बिजी नजर आए।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में अशनूर पर्पल कलर का चिकनकारी कुर्ता पहने देखा जा सकती हैं जिसे उन्होंने मैचिंग पलाज़ो और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। अशनूर ने अपने लुक को झुमके, शीयर मेकअप, चूड़ियां और खुले बालों से कंपलीट किया।  तस्वीरें शेयर करते हुए अशनूर ने लिखा- 'नया महीना, नई शुरुआत, नया घर, कुछ दिन और, ग्रेटफुल।'

Bollywood Tadka

अशनूर कौर ने भले ही अब जाकर खुद के पैसों से कार खरीदी हो लेकिन वह पहले से ही लैविश लाइफ जीती है और कई महंगी चीजों की शौकीन हैं। आलीशान घर खरीदने से पहले उन्होंने अपने 18वें बर्थडे पर खुद को लग्जरी कार गिफ्ट की थी। अशनूर कौर ने BMWx3 खरीदी थी। अशनूर के 16वें बर्थडे यानी 2020 में उन्हें उनके माता-पिता ने एक मैकबुक एयर आई5 गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 85,000 रुपए है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)


काम की बात करें तो अशनूर ने 5 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त उन्होंने 2009 में टीवी शो 'झांसी की रानी' में प्राची को किरदार निभाया था।  उन्होंने 'साथ निभाना साथिया', 'पटियाला बेब्स', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ,'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' सहित कईं डेली सोप में काम किया। अशनूर 'मनमर्जियां' और 'संजू' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल अशनूर कौर ऐक्टिंग से दूर फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करना चाह रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ashnoor KaurBuysNew Dreamy HomeposesUnder-Construction SiteBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...