main page

1 साल की हुईं 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा की 'लाडो',मां की बाहों में कैद अनाया की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

Updated 12 March, 2024 05:09:19 PM

बालिका वधू' और 'डोली अरमानों की' जैसे सीरियल्स में दमदार किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस  नेहा मर्दा तो आपको याद ही होंगी। इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर नेहा मर्दा अपनी पर्सनल लाइफ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये रोल है एक मां का जिसे निभाने के लिए उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया।

मुंबई: 'बालिका वधू' और 'डोली अरमानों की' जैसे सीरियल्स में दमदार किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस  नेहा मर्दा तो आपको याद ही होंगी। इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर नेहा मर्दा अपनी पर्सनल लाइफ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ये रोल है एक मां का जिसे निभाने के लिए उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया।

Bollywood Tadka

 

नेहा मर्दा ने बीते साल एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने अनाया रखा है। वहीं अब अनाया 1 साल की हो गई है। ऐसे में नेहा ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो नेहा, उनके बति आयुष्मान अग्रवाल और बर्थडे गर्ल अनाया पिंक आउटफिट में ट्विनिंग किए दिखे।पिंक फ्रिल्ड गाउन में नेहा किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं। वहीं उनकी लाडली आउटफिट में बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में नेहा और आयुष्मान अपनी बेटी के एक साल के होने पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जब उन्होंने अनाया के साथ एक खूबसूरत केक काटा तो वे सभी मुस्कुरा रहे थे।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि नेहा मर्दा  ने 2012 में पटना के रहने वाले बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। शादी के लगभग 11 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। काम की बात करें नेहा ने  'बालिका वधू','क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी',  'डोली अरमानों की' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Balika VadhuNeha MardacelebrateslaadoAnayafirstbirthdayTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...