main page

First Photo:'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक ने दिखाया बेटे जोरावर का चेहरा, कुर्ता पहने बेहद क्यूट दिखे 'साहिबजादे'

Updated 15 April, 2024 01:14:02 PM

मां बनना जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक हैं। एक ऐसा भावनात्मक अनुभव है जिसे किसी भी औरत के लिए शब्दों में व्यक्त करना असंभव होता है। यह मां ही तो होती है जिस का अपने बच्चे के साथ जुड़ाव न सिर्फ शारीरिक व मानसिक होता है वरन अलौकिक भी होता है। बच्चे के जन्म के साथ उसे जो खुशी मिलती है वह उसे बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर के भी नहीं मिल पाती है। ऐसे ही खुशहाल लम्हों में इस समय 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक गुजर रही है। मिस्कैरेज का दर्द झेलने के बाद आखिरकार प्रिया मलिक की सूनी गोद भर गई।

'BB 9' फेम Priya Malik ने दिखाया बेटे Zorawar का चेहरा, कुर्ता पहने बेहद क्यूट दिखे 'साहिबजादे'

First Photo:'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक ने दिखाया बेटे जोरावर का चेहरा, कुर्ता पहने बेहद क्यूट दिखे 'साहिबजादे' 

मुंबई: मां बनना जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक हैं। एक ऐसा भावनात्मक अनुभव है जिसे किसी भी औरत के लिए शब्दों में व्यक्त करना असंभव होता है। यह मां ही तो होती है जिस का अपने बच्चे के साथ जुड़ाव न सिर्फ शारीरिक व मानसिक होता है वरन अलौकिक भी होता है। बच्चे के जन्म के साथ उसे जो खुशी मिलती है वह उसे बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर के भी नहीं मिल पाती है। ऐसे ही खुशहाल लम्हों में इस समय 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक गुजर रही है।

Bollywood Tadka

मिस्कैरेज का दर्द झेलने के बाद आखिरकार प्रिया मलिक की सूनी गोद भर गई। प्रिया ने शादी के 2 साल बाद पति संग अपने पहले बच्चे का स्वाहत किया। प्रिया ने इसी साल 24 मार्च को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। अब, उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को रिवील किया है।

Bollywood Tadka

प्रिया ने अपने नन्हें राजकुमार की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने लाडले के नाम का खुलासा किया है। प्रिया ने अपने नन्हें राजकुमार का नाम जोरावर साहिब सिंह बख्शी रखा है। शेयर की गई तस्वीरों में प्रिया मलिक ने बेटे जोरावर को गोद में लिया हुआ है। तस्वीरें उनके घर में आयोजित हुई किसी पूजा की लग रही हैं, जिनमें प्रिया व्हाइट कलर की सलवार-सूट में सुंदर लग रही थीं, जिसे उन्होंने व्हाइट एंड पिंक कलर के दुपट्टे के साथ जोड़ा था।

 

Bollywood Tadka

मेकअप का मिनिमस टच, बंधे हुए बाल, इयररिंग्स और एक बिंदी ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए। करण व्हाइट कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, यह प्रिया और करण के बेटे जोरावर थे, जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस ने बच्चे को अपनी गोद में लिया हुआ था, जो छोटे फूलों वाले कुर्ते और लाल हेडबैंड में बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने अपने फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "जोरावर साहिब सिंह बख्शी' की तरफ से बैसाखी दियां लख लख वधाईयां।"

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

BB 9Priya MalikSonZorawar Shahib Singh BakshiAdorable FaceKaran BakshiBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...