main page

बेन अफ्लेक को आउटिंग पड़ी भारी:10 साल के बेटे ने BMW में ठोकी 3 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार, देखती रह गईं जेनिफर लोपेज

Updated 28 June, 2022 12:33:21 PM

हाॅलीवुड स्टार कपल बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर छाए हुए हैं। कपल अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर टॉक ऑफ द टाउन में बने रहते हैं। वहीं अब बेन एफ्लेक अपने 10 साल के बेटे के चलते खबरों में हैं।  बेन एफ्लेक के बेटे सैमुएल गार्न एक हादसे का शिकार हो गया है. हालांकि वो सही सलामत है लेकिन बेटे की हरकत के कारण बेन एफ्लेक का करोड़ों का नुकसान हो गया है।दरअसल, रविवार को बेन एफ्लेक अपनी गर्लफ्रेंड जेनिफर लोफेज, बेटे सैमुएल के साथ घूमने निकले हुए थे। तभी सैमुअल ने गलती से करोड़ों क

लंदन: हाॅलीवुड स्टार कपल बेन अफ्लेक और जेनिफर लोपेज इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर छाए हुए हैं। कपल अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर टॉक ऑफ द टाउन में बने रहते हैं। वहीं अब बेन एफ्लेक अपने 10 साल के बेटे के चलते खबरों में हैं।  बेन एफ्लेक के बेटे सैमुएल गार्न एक हादसे का शिकार हो गया है. हालांकि वो सही सलामत है लेकिन बेटे की हरकत के कारण बेन एफ्लेक का करोड़ों का नुकसान हो गया है।

Bollywood Tadka

दरअसल, रविवार को बेन एफ्लेक अपनी गर्लफ्रेंड जेनिफर लोफेज, बेटे सैमुएल के साथ घूमने निकले हुए थे। तभी सैमुअल ने गलती से करोड़ों की लैंबॉर्गिनी कार को BMW में ठोक दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो बेन ने सैमुअल को अपनी 3 करोड़ है।  

Bollywood Tadka

रिपोर्ट्स की मानें तो बेन ने सैमुअल को कार की ड्राइविंग सीट पर गलती से छोड़ दिया था। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए बेन एफ्लेक के दस साल के बेटे ने सैमुएल ने अचानक से कार को स्टार्ट कर दिया।

Bollywood Tadka

फिर क्या उनकी लैंबॉर्गिनी पीछे खड़ी एक सफेद रंग बीएमडब्लू कार से जोर से टकरा गई हालांकि इस हादसे में उनके बेटे या किसी और को कोई चोट नहीं आई है। ये सब तब हुआ जब Ben Affleck, जेनिफर और सैमुएल के साथ लग्जरी कार की डीलरशिप पर गए थे। 

Bollywood Tadka

हालांकि घटना के बाद बेन के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया है कि कार को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है और कंपनी के साथ तुरंत ही मामले को सुलझा लिया। डीलरशिप के कर्मचारियों ने बताया कि कोई एक्सिडेंट हुआ ही नहीं है लेकिन तस्वीरों और वीडियो में कुछ अलग ही नजर आ रहा है। 

Bollywood Tadka

सैमुएल बेन और उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर का सबसे छोटा बेटा है। उसकी 2 बड़ी बहनें वॉयलेट ऐन और सर्फिना रोज एलिजाबेथ हैं। बेन और जेनिफर गार्नर की शादी 2005 में हुई थी और 2018 में दोनों अलग हो गए। अब बेन अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड Jennifer Lopez को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2 महीने पहले ही सगाई की है।
 

 

Content Writer: Smita Sharma

Ben AfflecksonSamuel Garner AffleckLamborghiniBMWJennifer LopezHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...