main page

First Picture: भगवंत मान-गुरप्रीत कौर की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, गोद में सकून से सोईं दिखीं नन्हीं परी

Updated 28 March, 2024 02:48:43 PM

एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। मान ने इस पोस्ट में लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं अब भगवंत मान

मुंबई: एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। मान ने इस पोस्ट में लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है।

Bollywood Tadka

 

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं अब भगवंत मान की लाडली की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर को खुद भगवंत मान ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

Bollywood Tadka

तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी किसी शख्स की बाहों में सकून से सोई दिख रही हैं। फैंस भगवंत मान की लाडली की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि  भगवंत मान ने 7 जुलाई 2022 को रियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली डॉ गुरप्रीत कौर के साथ  शादी रचाई। उनके शादी में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे थे।  26 जनवरी के दिन लुधियाना में पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी थी कि वो पिता बनने वाले हैं। मार्च में उनके घर खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर उस समय 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। अब कपल के घर नन्हीं लक्ष्मी आ गई है। 

Content Writer: Smita Sharma

Bhagwant MannGurpreet KaurDaughterFirst PicturesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...