main page

बप्पा की विदाई पर भर आईं आंखें: भारती सिंह ने डेढ़ दिन में विदा किए बप्पा, बेटे Gola के साथ किया विघ्नहर्ता का विसर्जन

Updated 02 September, 2022 12:23:36 PM

देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। 31 अगस्त को  जगह-जगह विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई है। बी टाउन स्टार्स ने भी अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। इस लिस्ट में काॅमेडियन भारती सिंह का नाम भी शामिल है। मां बनने के बाद यह भारती सिंह की पहली गणेश चतुर्थी थी। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे गोला को भी बप्पा का आशीर्वाद दिलाया।

मुंबई: देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। 31 अगस्त को  जगह-जगह विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई है। बी टाउन स्टार्स ने भी अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। इस लिस्ट में काॅमेडियन भारती सिंह का नाम भी शामिल है। मां बनने के बाद यह भारती सिंह की पहली गणेश चतुर्थी थी। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे गोला को भी बप्पा का आशीर्वाद दिलाया।  

Bollywood Tadka

डेढ दिन तक बप्पा की सेवा करने के बाद भारती सिंह ने बेटे गोला संग मिल  विघ्नहर्ता को विदाई दी।

Bollywood Tadka

इस मौके पर भारती ने लाइट पिंक और स्काई ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है।

Bollywood Tadka

भारती अपने बेटे लक्ष्य को गोद में लिए हुए हैं और बाप्पा का आशीर्वाद बेटे के साथ लेते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने घर में ही एक आर्टिफिशियल पॉन्ड बनाकर गणेश जी महाराज का विसर्जन किया हैl  

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों से साफ है कि एक्ट्रेस ईको-फ्रेंडली गणेश अपने घर पर लेकर आई थीं।

Bollywood Tadka

बप्पा की विदाई पर भारती सिंह की आंखें नम हो गईं।

Bollywood Tadka

बता दें कि भारती ने इसी साल 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। भारती और हर्ष ने अपने लाडले का नाम लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है हालांकि वे प्यार से उसे गोला पुकारते हैं। कपल अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Bharti SinghGanpati VisarjanSonLaksh Singh LimbachiyaGollaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...