main page

फराह खान संग हर्ष-भारती की लंच डेट,1400 का ब्लैक फंगस उडोन..डेढ़ लाख का ट्रफल खाकर काॅमेडियन बोलीं-इससे अच्छा तो सोने की चेन...

Updated 20 May, 2024 11:51:36 AM

एंटरटेन करने की बात आती है तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का नाम हर किसी के जहन में सबसे पहले आता है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया फैंस का एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शो के साथ-साथ दोनों अपने ब्लाॅग्स के जरिए भी फैंस को खूब हंसाते हैं।  अब, भारती ने अपने हालिया व्लॉग में शेयर किया कि वो फ

मुंबई: एंटरटेन करने की बात आती है तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का नाम हर किसी के जहन में सबसे पहले आता है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया फैंस का एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शो के साथ-साथ दोनों अपने ब्लाॅग्स के जरिए भी फैंस को खूब हंसाते हैं।  अब, भारती ने अपने हालिया व्लॉग में शेयर किया कि वो फराह खान के साथ लंच के लिए जा रही हैं। भारती और हर्ष, फराह खान के साथ एक फैंसी रेस्तरां में गए थे जो एशियाई व्यंजन परोसता है। एक देसी महिला होने के नाते भारती मेन्यू को लेकर काफी सोच में थीं क्योंकि वह सुशी नहीं खाना चाहती थीं और उन्होंने कुछ ऐसा खाया जो भारतीय खाना था।

Bollywood Tadka

 

 

भारती ने कहा- 'यह जानकर मेरा मूड खराब हो गया कि हम एक फैंसी रेस्तरां में जा रहे हैं। फराह मैम अक्सर देसी खाना लाती हैं। वह हमेशा मेरे लिए यखनी वगैरह लाती थीं। मैं बस उम्मीद करती हूं कि वह हमें एक देसी रेस्तरां में ले जाएंगी।' 

 

Bollywood Tadka


 सुशी और बाकी ऐसे ही खाने को देखकर भारती निराश हो गईं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि फराह खान उन्हें किसी देसी रेस्टोरेंट में लेकर जाएंगी। इसके बाद फराह ने 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी सुशी मंगवाई। भारती ने कहा- 'मुझे शर्मिंदगी महसूस होना चाहिए, मुझे नहीं पता था कि ट्रफल क्या होता है। इसकी कीमत 1.5 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। इससे अच्छा मैं सोने की चेन ना बना लूं।'

 

वहीं अगली डिश ने भारती को चौंका दिया वह थी 'ब्लैक फंगस उडोन'। भारती को रेस्टोरेंट के व्यंजन जरूर पसंद आए। वह ताजी बनी तिरामिसु को चखकर पूरी तरह से खुश हो गईं। घर लौटते समय भारती और हर्ष ने पूरी तरह से एशियाई खाने पर चर्चा की। भारती ने कहा- 'दादा 1400 रुपए का फंगस खाके आई हूं मैं। मेरे को सोच-सोच के ये हो रहा है मैं घर जाके क्या बोलूंगी कि फंगस खाके आई हूं।'


 

Content Writer: Smita Sharma

Bharti SinghHarsh LimbachiyaalunchFarah khanBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...