main page

Shocking: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में फंदे से लटकता मिला शव

Updated 26 March, 2023 01:02:23 PM

भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनकर आकांक्षा के फैंस के पैरों के तले जमीन खिसक गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनकर आकांक्षा के फैंस के पैरों के तले जमीन खिसक गई है।

Bollywood Tadka

 

बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एक्ट्रेस के इस खौफनाक कदम से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

 

बता दें, तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' जैसी फिल्मों में काम किया था। 
 

Content Writer: suman prajapati

Bhojpuri actressAkanksha Dubeycommits suicideBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...