main page

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने खरीदी लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार, फैमिली के साथ की पूजा

Updated 22 August, 2023 01:10:00 PM

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस वक्त खूब चर्चा में हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने नई Land Rover Defender कार खरीदी है।उनकी नई गाड़ी की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।  कार के साथ एक्टर तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस वक्त खूब चर्चा में हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने नई Land Rover Defender कार खरीदी है।उनकी नई गाड़ी की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।  कार के साथ एक्टर तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

Bollywood Tadka


खेसारी लाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियों में देखा जा सकता है कि एक्टर ने गाड़ी अपने नाम करने के बाद फैमिली संग पूजा की और कैप्शन में लिखा, 'आप सभी के प्यार से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है। आज इसी प्यार की वजह से कार भी आ गई है। सभी का शुक्रिया।'

 https://www.instagram.com/reel/CwM7pTAo5n5/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बता दें, खेसारी लाल यादव ने एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Bollywood Tadka

 

वहीं, काम की बात करें तो खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक्टर के साथ साथ एक सिंगर, डांसर और मॉडल भी हैं। उन्होंने अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Content Writer: suman prajapati

Bhojpuri starKhesari Lal YadavboughtLand Rover Defender carBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...