main page

गरीब बच्चों के लिए भूमि पेडनेकर ने होस्ट किया फूड ड्राइव, अपने हाथों से परोसा भोजन

Updated 16 November, 2023 03:30:18 PM

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम के अलावा नेक दिली के लिए भी जानी जाती हैं। अब हाल ही में भूमि ने गरीब बच्चों के लिए एक फूड ड्राइव का आयोजन किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भूमि के इस नेक कदम क

बॉलीवुड तड़का टीम. भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम के अलावा नेक दिली के लिए भी जानी जाती हैं। अब हाल ही में भूमि ने गरीब बच्चों के लिए एक फूड ड्राइव का आयोजन किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भूमि के इस नेक कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

शेयर किए गए वीडियो में भूमि पेडनेकर एक एनजीओ में अपने हाथों से बच्चों को खाना परोसते हुए दिख रही है। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी नजर आ रही हैं। वहीं, इस दौरान भूमि और सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिले हुए दिख रहे है। इस नेक के काम के बाद एक्ट्रेस बच्चों संग पोज भी देती नजर आ रही हैं।

 


काम की बात करें तो भूमि पेडनेकर को आखिरी बार 'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Bhumi Pednekarhostfood driveunderprivilegedchildrenBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...