main page

एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन, मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीत भारत लौटीं सरगम कौशल, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 24 December, 2022 07:14:45 AM

मनोरंजन जगत से आज एक बुरी खबर सामने आई। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। कैकला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सरगम कौशल  हाल ही में अमेरिका में आजोजित कार्यक्रम में मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतकर भारत लौट

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आज एक बुरी खबर सामने आई। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। कैकला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सरगम कौशल  हाल ही में अमेरिका में आजोजित कार्यक्रम में मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतकर भारत लौटी आई हैं। देश लौटने पर सरगम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रही। आप भी डालें एक नजर...

 

Bigg Boss 16: वीकएंड का वार में घर में होगी अब्दु रोजिक की वापसी!


टीवी का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16 हर दिन बीतते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हालांकि शो के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक के घर से जाने के बाद उनके साथी और फैंस हताश हैं। अब्दू बीते हफ्ते एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में शो से बाहर गए थे। वहीं इन सब के बीच, सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड में घरवालों और दर्शकों के लिए सैंटा बन एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं, जिसे देख सबके चेहरे खुशी से खिल जाएंगे।

 

दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन हो गया है। वे काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके चलते अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली गई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। कैकला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

अमिताभ को लगता उनका बेटा उनसे भी बेस्ट लेकिन वे ऐसा नहीं मानती..तस्लीमा नसरीन के इस ट्वीट पर अभिषेक ने दी प्रतिक्रिया

 
मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी टॉपिक पर अपनी राय से खबरों में आ जाती हैं। अब हाल ही में तस्लीमा ने एक ट्वीट में कहा कि अमिताभ बच्चन को लगता है कि उनका बेटा अभिषेक बच्चन उनसे भी अच्छा है लेकिन वे ऐसा नहीं मानती। लेखिका का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पर अभिषेक बच्चन ने भी प्रतिक्रिया दी है।  

 

पहली बार हनी सिंह ने अपनी मानसिक हेल्थ पर की बात 

एक समय था जब रैपर और सिंगर हनी सिंह अपने गानों और रैप्स से लोगों के दिलों में छा गए थे। बहुत ही कम समय में फैंस की बीच उनकी काफी पॉपुलैरिटी हो गई। हालांकि, एक समय उनकी जिंदगी में ऐसा आया जब वह अपने स्टारडम के बीच म्यूजिक इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गए थे। ऐसे में फैंस के मन में उनके सिंगिंग से दूरी बनाने को लेकर कई सवाल उठे थे। वहीं अब सालों बाद हनी सिंह ने फैंस के उन सवालों का जवाब दिया है।

पति से तलाक के बाद नए प्यार की बाहों में दिखीं Emily Ratajkowski 

 

हॉलीवुड एक्ट्रेस Emily Ratajkowski कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खूब सुर्खियों में हैं। कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस का पति Bear-McClar से तलाक हो गया था। तलाक के बाद अब एक्ट्रेस की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क में आर्टिस्ट Jack Greer के साथ रोमांटिक डेट पर स्पॉट किया गया, जहां से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

हुगली में शान के कार्यक्रम में मची भगदड़, बेकाबू लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर शान का सिंगिंग की दुनिया में बड़ा नाम है। उन्होंने अपनी आवाज से देश के लाखों लोगों के दिलों को जीता है। फैंस उनकी आवाज सुनने के लिए काफी बेताब रहते हैं। हाल ही में जब शान कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट में शामिल हुए तो उनके गाने सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ देखते ही देखते इतनी बेकाबू हो गई कि वह धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

 

छोटी सी ड्रेस पहन मौनी ने पति संग पार्टी में मारी धांसू एंट्री 


एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक और अदा से फैंस को मिनटों में दीवाना बना लेती हैं। बीते गुरुवार रात एक्ट्रेस को पति सूरज नांबियार के साथ एक बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति संग जबरदस्त पोज भी दिए। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

अमेरिका में मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीत भारत लौटीं सरगम कौशल

मिसेज सरगम कौशल की सफलता इन दिनों सातवें आसमान पर है। सरगम ने हाल ही में अमेरिका में आजोजित कार्यक्रम में मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम किया है। पूरे 21 साल बाद यह ताज भारत को दिलाकर मिसेज ब्यूटी ने देश का इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के लिए सरगम को चारों ओर से लगातार बधाइयां मिल रही है। वहीं अमेरिका में अपने देश का परचम लहराने के बाद सरगम इंडिया लौट आई है और देश लौटते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...