main page

'Bigg Boss 13' के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ की मां निधन,शोक में डूबा परिवार

Updated 27 October, 2020 01:10:27 PM

''बिग बॉस'' के एक्स कंटेस्टेंट और यू-ट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास कुमार फाटक पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है। हिंदुस्तानी भाऊ की मां के निधन के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। हालांकि ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि उनकी मौक आखिर किस वजह से हुई है। हिंदुस्तानी भाऊ अपनी मां के बेहद करीब थे।

मुंबई: 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट और यू-ट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास कुमार फाटक पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हो गया है। हिंदुस्तानी भाऊ की मां के निधन के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। हालांकि ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि उनकी मौक आखिर किस वजह से हुई है। हिंदुस्तानी भाऊ अपनी मां के बेहद करीब थे।

Bollywood Tadka

मां के अचानक निधन से बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट इस वक्त सदमे में हैं। इसी बीच  हिंदुस्तानी भाऊ की मां संग एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में हिंदुस्तानी भाऊ अपनी मां को किस करते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर हाॅस्पिटल से ली गई  दिखाई दे रही हैं।  

Bollywood Tadka

लेटेस्टली हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ के वकील अली काशिफ खान ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि बीती रात हिंदुस्तानी भाऊ की मां का निधन हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो इस बात की जानकारी देते हुए वकील अली काशिफ खान ने ये भी बताया है कि उनकी मां की निधन के चलते ही वो बीते दिन कोर्ट में भी पेश नहीं हो पाए थे।

Bollywood Tadka

वकील ने बताया कि फिल्म और टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर के खिलाफ चल रहे कानूनी विवाद पर उन्हें कोर्ट में हाजिरी लगानी थी। लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हो पाएं। जानकारी के लिए बता दें कि हिंदुस्तानी भाई ने एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के खिलाफ भारतीय सेना के अपमान करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।

Bollywood Tadka

हिंदुस्तानी भाऊ ने बिग बॉस 13 में अपना गदर अंदाज दिखाकर खासा नाम कमाया था। हिंदुस्तानी भाऊ राजनीति और देश के मुद्दों पर अपने तेज-तर्रार बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। उन्हें बिग बॉस 13 में भी इसी वजह से एंट्री मिली थी। हिं

: Smita Sharma

bigg boss 13contestanthindustani bhauvikas fhatakmotherpasses awayLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...