main page

BB 16: 'मैं देश की अम्बेस्डर तुम सिर्फ एक एक्ट्रेस' मान्या सिंह के अहंकार पर फूटा सलमान खान का गुस्सा,वीकेंड के वार पर अब्दू को मिला तोहफा

Updated 07 October, 2022 01:40:32 PM

विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' को आगाज हुए 1 हफ्ता होने वाला है। आज बिग बाॅस 16 का पहला वीकेंड का वार होगा जिसका हर किसी को सब्री से इंतजार रहा है। इस बार सलमान खान शुक्रवार का वार लेकर आ रहे हैं जहां वह कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे तो कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ करेंगे। हाल ही में शो के 2 प्रोमो वीडियो सामने आए हैं जिसे देखने बाद ये लग रहा कि ये शुक्रवार का वार घर की काया बदल सकता है।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' को आगाज हुए 1 हफ्ता होने वाला है। आज बिग बाॅस 16 का पहला वीकेंड का वार होगा जिसका हर किसी को सब्री से इंतजार रहा है। इस बार सलमान खान शुक्रवार का वार लेकर आ रहे हैं जहां वह कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे तो कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ करेंगे। हाल ही में शो के 2 प्रोमो वीडियो सामने आए हैं जिसे देखने बाद ये लग रहा कि ये शुक्रवार का वार घर की काया बदल सकता है।

Bollywood Tadka

पहले वीडियो में सलमान खान एक कंटेस्टेंट पर बुरी तरह फटते नजर आ रहे हैं। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली मान्या सिंह हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडियन ब्यूटी मान्या सिंह और टीवी एक्ट्रेस  सृजिता डे के बीच शुक्रवार के एपिसोड में भयंकर लड़ाई होने वाली है।

Bollywood Tadka

प्रोमो में मान्या सिंह कीचन की ओर बढ़ते हुए सृजिता डे को लेकर कहती हैं-'ये गेम खेल रही है। वह इधर का उधर और उधर का इधर करती है।' फिर देखते ही देखते दोनों भयंकर लड़ने लगती हैं।मान्या सिंह बिग बॉस हाउस में अपने मिस इंडिया होने पर अहंकार दिखाती हुईं कहती हैं-'वह देश की अम्बेस्डर हैं पर वह (सृजिता डे) है क्या...सिर्फ टीवी एक्ट्रेस।'

Bollywood Tadka

इस कैट फाइट को देख सलमान खान खासा नाराज होते हैं। सलमान खान से मान्या सिंह को जमकर फटकार पड़ती है वह कहते हैं कि 'मान्या के हिसाब से वह अंगार है और बाकि सब भंगार हैं।' सलमान खान की इस बात को सुनकर पूरे घर में सन्नाटा पसर जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अब्दू रोजिक को मिलेगा गिफ्ट 

अब्दू रोजिक इस सीजन के वह क्यूटीपाई कंटेस्टेंट हैं जो पिछले कई दिनों से अपने डंबल्स को लेकर काफी परेशान थेउनकी इस परेशानी को सलमान खान ने 'शुक्रवार के वीकेंड के वार' में दूर कर देंगे। सलमान खान उन्हें  गिफ्ट में डंबल्स गिफ्ट करेंगे जिसके पाकर अब्दू की खुशी का ठिकाना न रहा।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Content Writer: Smita Sharma

Bigg Boss 16promoSalman KhanAngryManya SinghSreejita DeAbdu RozikBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...